फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquakes tremor in pithoragarh again.

उत्तराखंडः धारचूला में 14 घंटे बाद फिर आया भूकंप

Tue, 02 Jun 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Tue, 02 Jun 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
earthquakes tremor in pithoragarh again.

उत्तराखंड के धारचूला तथा आसपास के इलाकों में 14 घंटे बाद फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 9.15 बजे भूकंप का हल्का झटका आने से लोग घबरा गए। रविवार शाम 7.15 बजे भी यहां भूकंप का झटका महसूस किया गया था। बार-बार भूकंप के झटके आने से लोगों की घबराहट बढ़ने लगी है।

एसडीएम एके पांडे ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। भूकंप का झटका कम तीव्रता का होने से रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता नहीं मापी जा सकी।
विज्ञापन


तपते पहाड़ों में आज गिर सकती हैं बौछारें
उत्तराखंड में तप रहे पहाड़ों को मंगलवार हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फ गिरने की संभावना है। उधर, राजधानी देहरादून में मौसम दिनभर तेवर बदलता रहा। सुबह जहां मौसम खुशगवार था तो दिन में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश संभव

earthquakes tremor in pithoragarh again.

सोमवार शाम को तेज हवाएं चलने से एक बार फिर गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई। दिन में कई बार आसमान में बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में गर्जन वाले बादल विकसित होंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम (3- 15 एमएम) बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। जबकि हेमकुंड साहिब में एक से पांच सेमी बर्फ पड़ने की संभावना है।

मसूरी में झमाझम बारिश
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार शाम को झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। बारिश बंद होते ही माल रोड पर सैलानियों ने खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश से स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की। सोमवार शाम करीब पांच बजे हल्की ओलावृष्टि और उसके बाद झमाझम बारिश होने से पारा नीचे आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed