{"_id":"5a105dba4f1c1b7a548bdcd6","slug":"earthquake-vibration-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में आए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में शनिवार शाम करीब 6.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, इससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मुनस्यारी, मदकोट, बलुवाकोट, नाचनी में भूकंप के झटके करीब पांच सेकेंड तक महसूस किए गए, जबकि जिला मुख्यालय और डीडीहाट में लोगों को तीन से चार सेकेंड तक झटकों का आभास हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि भूकंप का केंद्र मुनस्यारी तहसील से उत्तर दिशा की तरफ था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई। बताया कि जिले के सभी तहसीलों और पुलिस थानों से मिली रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।
विज्ञापन