फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake update in uttarakhand.

भूकंप के झटकों के दौरान कुछ ऐसे थे दहशत के पल

Mon, 26 Oct 2015 04:35 PM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
earthquake update in uttarakhand.
उत्तराखंड के कई इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। प्रदेश में कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


दोपहर दो बजकर चालीस मिनट पर उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत एक के बाद एक भूकंप के झटकों से कांप उठा। राजधानी दून, रुद्रपुर, हरिद्वार सहित गढ़वाल के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में घरों में दरारें आ गईं। हालांकि कई से जानी नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 7.7 रिक्टर पैमाने की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश के नीचे था। भूकंप के झटके थमते ही लोगों ने फोन और एसएमएस के जरिए अपने दोस्तों और परिचितों से हाल चाल पूछना शुरु कर दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी भूकंप की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

earthquake update in uttarakhand.

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और भवनों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्यप्रदेश, राजस्‍थान, दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

देहरादून में करीब आठ सेकेंड तक भूकंप का असर रहा। उधर, रुद्रप्रयाग में केदारघाटी, हरिद्वार के लक्सर में भी भूकंप के झटके महसूस किए। उत्तराखंड में कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य सचिव को सभी जिलों के जिलाधिकारियों से नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed