फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake Tremors effect in uttarakhand

उत्तराखंड: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया केदारनाथ धाम, 75 से अधिक घरों में पड़ी दरारें

Thu, 07 Dec 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर Updated Thu, 07 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 earthquake Tremors effect in uttarakhand
earthquake

बुधवार रात 8.51 बजे करीब 10 सेकेंड तक 5.1 तीव्रता के भूकंप से केदारनाथ धाम में हलचल मच गई। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के तेज झटकों से 75 से अधिक मकानों और गोशालाओं में दरारें पड़ गई हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे निम के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भूकंप से तेज झटके लगने पर ऐसा लगा कि मकान ढह जाएंगे। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र रहे अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तोलियूं सहित अन्य निकटवर्ती गांवों मे 30 से अधिक घरों में दरारें पड़ी हैं। इस वर्ष छह फरवरी को भी क्षेत्र में भूकंप आया था, जिसका केंद्र कुंड क्षेत्र था। तब कालीमठ घाटी में चार लोग घायल हो गए थे और पूरे क्षेत्र में अधिकांश घरों में दरारें पड़ गई थी। छह परिवार दो माह तक टेंट में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 earthquake Tremors effect in uttarakhand

इधर, रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में नाग, पूर्वियाणा, अठोला, बुरोला, मरगांव, पुजारगांव, कंडाली और सुमाड़ी में 25 से अधिक मकानों, ऊखीमठ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुरूवा में 20 मकानों में दरारें पड़ी हैं।

कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर दरारें पड़ने की सूचना है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वीकार किया कि कई मकानों में दरारें पड़ने की सूचना हैं। जल्द ही राजस्व पुलिस के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जाएगा।

चमोली जिले में भी भूकंप के झटकों से लोग रातभर दहशत में रहे। आपदा प्रभावित घाट क्षेत्र के बंगाली और मोख मल्ला गांव में कई घरों में भी दरारें आ गई हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही ग्रामीण खाना छोड़कर बाहर आ गए।

 earthquake Tremors effect in uttarakhand

कई लोग तो सुरक्षित स्थानों पर चले गए। बंगाली गांव के दिनेश सिंह, प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह, अवतार सिंह और मोख मल्ला गांव के धनीराम तिवारी के मकानों में भूकंप से दरारें पड़ गई हैं।

प्रेम सिंह का कहना है कि फरवरी में आए भूकंप के झटकों से मकान में दरारें आ गई थी, लेकिन बीती रात आए भूकंप से दरारें चौड़ी हो गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का मौका-मुआयना करने की मांग की है।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। यदि किसी प्रभावित की ओर से नुकसान की सूचना दी गई तो उसका परीक्षण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed