{"_id":"58045c154f1c1b762b2917d1","slug":"earthquake-tremor-in-pithoragarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह आया भूकंप, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह आया भूकंप, दहशत में लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़-नेपाल बॉर्डर पर जमीन से 10 किमी. नीचे गहराई पर था। भूकंप से जिले में कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।
वहीं विगत शुक्रवार को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बार-बार आ रहे भूकंप के इन झटकों से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
नाचनी में भी आया था भूकंप
earthquake
बीते शुक्रवार पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह 7.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
नाचनी क्षेत्र में लगातार तीन झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई थी। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र 29.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.2 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
यह स्थान ऊपरी रामगंगा घाटी में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर पड़ता है। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से 10 किमी थी।