फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake Today in uttarkashi Uttarakhand News: after bageshwar earthquake in uttarkashi today morning

Earthquake in Uttarakhand: बागेश्वर के बाद अब उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Sat, 09 Jan 2021 06:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Earthquake Today in uttarkashi Uttarakhand News: after bageshwar earthquake in uttarkashi today morning
शनिवार को उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए - फोटो : Amar Ujala

एक दिन पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप का झटका आने के बाद अब शनिवार को उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय समेत गंगा घाटी क्षेत्र में शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड : तो अब लगाया जा सकेगा भूकंप का सटीक पूर्वानुमान, रायपुर कॉलेज में खुला प्रदेश का पहला रेडान सेंटर
विज्ञापन


रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप से जिले में किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वर्ष 1991 में विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके जनपदवासियों में भूकंप का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में आने वाले उत्तरकाशी जनपद में भूकंप का लंबा इतिहास रहा है। शनिवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर जिला मुख्यालय सहित भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती डोली। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घर दुकानों से बाहर निकल आए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। इसका केंद्र भटवाड़ी प्रखंड के गोरसाली गांव के जंगल में जमीन से दस किमी गहराई में था। भूकंप महसूस होते ही आपदा कंट्रोल रूम एक्टिव हो गया। सभी तहसीलों से संपर्क कर भूकंप के बारे में अपडेट ली गई। यमुना घाटी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस नहीं किया गया। गंगा घाटी क्षेत्र में भी भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटके से डोल उठी थी। बागेश्वर में शुक्रवार की सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई थी। सभी तहसील और थानों को सूचित कर दिया गया था। किसी नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

पिछले माह दिसंबर की पहली तारीख को भी सुबह उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था।

आपदा प्रबंधन विभाग के सलाहकार डॉ. हरिबल्लभ कुनियाल के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 9.41 बजे लगभग डेढ़ से दो सेकेंड तक महसूस किए गए थे और इसकी गहराई करीब 40 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप 30.3 अक्षांतर और 77.95 देशांतर पर था।

उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के पूर्वानुमान की अब और अधिक सटीक जानकारी मिलेगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई और यूसर्क की ओर से देहरादून के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में राज्य का पहला रेडान सेंटर स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed