फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake shocks in uttarakhand Government felt too

‘सरकार’ ने भी महसूस किए भूकंप के झटके, मीटिंग में बैठे मंत्री और स्टॉफ ने लगाई दौड़

Thu, 07 Dec 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भराड़ीसैंण (गैरसैंण)।
ब्यूरो/अमर उजाला,भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। Updated Thu, 07 Dec 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
earthquake shocks in uttarakhand Government felt too

कैबिनेट मीटिंग के बाद त्रिवेंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्री अपने कक्षों में पहुंच चुके थे। बुधवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए सब अपने-अपने हिसाब से तैयारियों में मशगूल थे कि अचानक भूकंप के झटकों ने माननीयों को भी कुछ पल के लिए असहज कर दिया और फिर..

विज्ञापन


कुछ मंत्री और उनके स्टाफ के लोग खुले में आ गए। तुरंत ही सरकार एक्शन में आइ और सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि भूकंप के झटकों से निबटने के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने सामान्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, सरकार ने साफ किया है कि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोइ खबर नहीं है। भराड़ीसैंण-गैरसैंण में बुधवार को तीन मंत्रियों मदन कौशिक, अरविंद पांडेय और रेखा आर्या को छोड़कर बाकी सभी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह तक यहां पहुंचना है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। शाम को सरकार का यहां व्यस्तता भरा कार्यक्रम रहा। इस बीच, आठ बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटकों से हलचल मच गई।

 

कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों में भी भूकंप के झटकों से मची खलबली

earthquake shocks in uttarakhand Government felt too
भूकंप
भूकंप के झटकों को लगभग सभी ने महसूस किया। देर शाम सरकार ने भूकंप के झटकों पर आधिकारिक बयान जारी किया। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच रही है।

रुदप्रयाग केंद्र रहा है, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी डीएम को सतर्कता बरतने और ठोस कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इधर, सत्र की कवरेज के लिए कालेश्वर कर्णप्रयाग पहुंचे मीडिया कर्मियों में भी भूकंप के झटकों से खलबली मच र्गई। आनन-फानन में सभी कक्षों से निकलकर बाहर खुले मैदान में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed