फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake shocks in Uttarakhand

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

Fri, 07 Apr 2017 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Apr 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Earthquake shocks in Uttarakhand

जिला मुख्यालय से लेकर केदारनाथ तक शाम 4.2 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई।

विज्ञापन


जबकि केंद्र ऊखीमठ में होना बताया गया, जो जमीन से दस किमी गहराई पर था। प्रशासन के अनुसार भूकंप से जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन इस झटके के बाद लोगों में पुन: दहशत हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम 4.02 बजे भूकंप का झटका आया। लेकिन इस दौरान अधिकांश लोगों के घरों से बाहर होने के कारण इसे कुछ ही लोगों ने महसूस किया। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित कालीमठ क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में दुकान, घरों व कार्यालयों में रहने वाले लोगों ने ही भूकंप का झटका महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केदारनाथ में भूकंप से कुछ देर कंपन हुई। धाम सहित पूरे जिले में नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि तहसील स्तर पर एसडीएम व तहसीलदार से जानकारी मांगी गई है।


सभी जगहों से स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भी सब ठीक है। विदित हो कि बीते 6 फरवरी की रात्रि को भूकंप से कालीमठ घाटी के कई गांवों में आवासीय मकानों में दरारें आई थी। इस दौरान एक महिला सहित चार लोग घायल भी हो गए थे। 

श्रीनगर में भी शुक्रवार अपराह्न लगभग 4.02 बजे हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। स्थानीय निवासी नागेंद्र, सलीम व मनीष ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे, अचानक उनको जमीन हिलती महसूस हुई। पहले उन्हे लगा कि शायद वाहन चलने से ऐसा हुआ होगा, लेकिन बाद में अन्य लोगों ने बताया कि भूकंप आया। भूकंप से क्षेत्र में कोई हानि की सूचना नहीं है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed