{"_id":"570ee4e44f1c1bc16d4a6ab8","slug":"earthquake-in-uttarakhand-s-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से कांप उठी उत्तराखंड की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से कांप उठी उत्तराखंड की धरती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 06:01 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : demo pic
उत्तरकाशी, चमोली समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देहरादून जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने के संबंध में चर्चा रही। राज्य आपदा केंद्र में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के भू-भौतिकी समूह के अध्यक्ष वरिष्ठ विज्ञानी डा. सुशील कुमार ने बताया कि यूरेशियन प्लेट के नीचे इंडियन प्लेट के धंसने के कारण एनर्जी रिलीज हो रही है। इससे भूकंप आ रहा है। भूगर्भ में जितनी गहराई में भूकंप का केंद्र रहेगा, उतनी दूर तक झटके महसूस किए जाएंगे।
विज्ञापन