उत्तराखंड : भूकंप के झटके से डोली धरती, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए झटके
भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
विस्तार
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला सोमवार को भूकंप के झटके से डोल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।
यह भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में आज दोपहर को महसूस किया गया। वहीं भूकंप का झटका हल्का होने की वजह से अन्य इलाकों में इसे महसूस नहीं किया गया।
भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
An earthquake of magnitude 3.7 on the Richter scale hit Pithoragarh, Uttarakhand at 12.18 pm today: National Center for Seismology
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 28, 2021
दोनों जिलों में विगत 19 फरवरी को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए थे। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई थी। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया था। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया था।
बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।