फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake in all over uttarakhand

उत्तराखंड में भूकंप से कांपा पूरा उत्तर भारत, 5.1 तीव्रता से दस सैकेंड तक डोली धरती

Thu, 07 Dec 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
earthquake in all over uttarakhand
उत्तराखंड में बुधवार रात आए भूकंप ने मध्य हिमालय क्षेत्र समेत पूरे उत्तर भारत को हिला दिया।  रात में 8 बजकर, 49 मिनट और 54 सेकेंड पर आए भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिले में था।
विज्ञापन


इसकी गहराई 7.1 किमी भूगर्भ में रही है। भूकंप से केदारघाटी में बहुत तेज झटके लगे। भूकंप से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंपीय लहरों ने उत्तराखंड की राजधानी समेत यूपी, दिल्ली, एनसीआर समेत सारे क्षेत्र में कंपन पैदा कर दिया। वहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

earthquake in all over uttarakhand

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल ने बताया कि जिले में भूकंप का केंद्र रहा है। केदार घाटी में स्थित भवनों को तेज झटके लगे हैं। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन किसी के  जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इधर राजधानी में भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर सड़कों पर आ गए।

भूकंप के झटकों के बाद वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के विज्ञानी स्थिति के अध्ययन में जुट गए। भू-भौतिकी समूह अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। दूसरे भूकंप विज्ञानियों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ऊर्जा इकट्ठी है। बीच-बीच में ऊर्जा निकलने पर झटके लगने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed