फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Each department will have different disaster management plan

हर विभाग का होगा अलग आपदा प्रबंधन प्लान

Fri, 14 Oct 2016 11:50 AM IST
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Oct 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Each department will have different disaster management plan
most horrible photos of kedarnath disaster - फोटो : file photo

आपदा का असर कम करने के लिए बनाए गए सेंडई फ्रेमवर्क के तहत प्रदेश के हर विभाग का अपना अलग आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करेगा। इस काम में निजी एजेंसी मदद करेगी। एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की अपनी राज्य और जिला आपदा प्रबंधन नीति है। इसके अलावा पीडब्लूडी, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा समेत कुछ विभागों ने अपने स्तर से नीति तैयार की है। अब पर्यावरण में आ रहे बदलावों को देखते हुए सभी विभागों में आपदा प्रबंधन नीति बनाई जाएगी। जिन विभागों की पहले से नीति है उसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सेंडई फ्रेमवर्क में यह सुझाव दिया गया है कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण में स्थानीय सरकार, विभागों और निजी क्षेत्र की मदद ली जाए। इसको देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने यह योजना बनाई है कि प्रदेश के हर विभाग का अपना अलग स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हर विभाग आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडई फ्रेमवर्क के क्रियान्वयन की दिशा में अपनी नीति बनाएगा। इसके तहत हर विभाग का अपना एक अलग आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) होगा।  

आपदा प्रबंधन को लेकर प्रदेश में हर विभाग का अपना एक अलग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) होगा। क्लाईमेंट चेंज और सेंडई फ्रेमवर्क को ध्यान में रखते हुए हर विभाग अपना एक अलग प्लान तैयार करेगा। इस काम में निजी एजेंसी विभागों की मदद करेगी, जिसके चयन की प्रक्रिया जारी है। 

- सी रवि शंकर, अपर सचिव, आपदा प्रबंधन

क्या है सेंडई फ्रेमवर्क
2015 में जापान के सेंडई में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) का फ्रेमवर्क तैयार किया गया था। इस फ्रेमवर्क को डीआरआर पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व सम्मेलन में भारत सहित 187 देशों द्वारा स्वीकृत किया गया है। इस फ्रेमवर्क का लक्ष्य आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के साथ-साथ जन और धन की हानि को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed