फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-waste management informed

ई अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर किया विचार विमर्श

Fri, 07 Jan 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
E-waste management informed
03 ई अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबोधित करते डॉ. विजय घस्माना। - फोटो : RISHIKESH
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट में राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन केंद्र सरकार और उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के सहयोग से ई-अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसआरएचयू में कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूकॉस्ट महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने किया। उन्होंने देहरादून के लोगों को वैज्ञानिक रूप से ई-कचरे के प्रबंधन और फैलाव के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। डॉ. डोभाल ने कहा कि ई-कचरे को कम करने, बदलने, दीर्घकालिक उपयोग, पुन: उपयोग और नवीनीकरण को तैयार करने और लागू करने और ई-वस्तुओं की सुविधाओं के दुरुपयोग की जांच करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के ई- कचरे जैसे पुराने मोबाइल, बेकार लैपटॉप, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से कीमती धातुओं को निकालने पर जोर दिया गया। कहा कि एक मोबाइल बैटरी कई लाख लीटर पानी को दूषित कर सकती है। अध्यक्षता करते हुए हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी बढ़ता जा रहा है। पुराने और गैर कार्यशील ई-उपकरणों के प्रबंधन में विश्वविद्यालय नीति के विशिष्ट संदर्भों के साथ ई-कचरा प्रबंधन पर विचार साझा किए। इस मौके पर वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सीएस नौटियाल, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. सुशीला शर्मा, डॉ. एनए सिद्दीकी, डॉ. एसएम तौसिफ, डॉ. आशुतोष चौधरी आदि ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed