फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-book facility will be available through Swami Vivekananda E-Library Scheme

Dehradun News: स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा

Wed, 25 Feb 2026 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
E-book facility will be available through Swami Vivekananda E-Library Scheme
- एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के छात्र-छात्राओं को ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से ई बुक की सुविधा मिलेगी। यह कहना है उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा का। उन्होंने यह बात उच्च शिक्षा विभाग की सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उच्च शिक्षा सचिव ने कहा, स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना राज्य में डिजिटल शिक्षा संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों का चयन विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को श्रेष्ठ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। समापन अवसर पर डॉ. सिन्हा ने सभी विशेषज्ञों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी। बैठक में राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से विज्ञान एवं तकनीकी वर्ग के विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि चयनित पुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बहुविषयक, कौशल आधारित और शोध उन्मुख दृष्टिकोण के अनुरूप हों, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक प्रो. दीपक कुमार पांडेय ने किया। बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वीएन. खाली, उप सचिव अजीत कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक प्रो.एएस. उनियाल, प्रो आशीष कुमार, डॉ केपी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को ई -बुक की सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार के सकारात्मक संकल्प का उदाहरण है, जो शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की दिशा में क्रांतिकारी कदम होगा। - डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed