फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dustbin project re launch in dehradun

इन इलाकों में आज से फिर उठेगा कूड़ा

Thu, 10 Apr 2014 10:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Apr 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
dustbin project re launch in dehradun

राजधानी देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रोजेक्ट गुरुवार से रिलांच

विज्ञापन
होगा। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम करनपुर वार्ड से योजना की शुरूआत करेंगे। लेकिन, अब डीवीडब्ल्यूएम कंपनी शहर के केवल दस वार्डों में ही कूड़ा कलेक्शन करेगी।

टिपिंग फीस नहीं बढ़ाई

एक साल पूर्व शुरू हई डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रोजेक्ट का काम दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट (डीवीडब्ल्यूएम) कंपनी देख रही है। कंपनी को पहले बीस वार्ड दिए गए थे, जिसे बाद में नियम विरुद्ध साठ वार्ड कर दिया गया। लेकिन कंपनी की टिपिंग फीस नहीं बढ़ाई गई।

इससे शहर में कूड़ा उठान का कार्य चरमरा गया और कंपनी ने काम न करने का नोटिस दे दिया। इसके बाद शासन के निर्देश पर समीक्षा हुई तो कंपनी के तर्क सही पाए गए। उसके बाद कंपनी का कार्य क्षेत्र घटा दस वार्ड कर दिए गए।
विज्ञापन


डीवीडब्ल्यूएम कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार दस बजे जिलाधिकारी कंपनी की सेवा को करनपुर के डीएवी पीजी कालेज चौक से रिलांच करेंगे।

यह है वह दस वार्ड
अब कंपनी केवल जाखन, आर्य नगर, डीएल रोड, करनपुर, घंटाघर, धामावाला, डालनवाला (उत्तरी), डालनवाला (दक्षिण) और डालनवाला (पूरब) और सहस्त्रधारा रोड पर कूड़ा उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed