फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra festival: burning effigy of effigy Ravana

दशहरा पर्व : धू-धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला

Wed, 09 Oct 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dussehra festival: burning effigy of effigy Ravana
हरबर्टपुर स्थित नगर पालिका ग्रउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुलता दहन किया। - फोटो : VIKAS NAGAR
मेरे भय से कांपते आकाश पृथ्वी मौन हैं, मैं हूं नारायण जगत का मुझसे बढ़कर कौन है...। रावण की गगनभेदी अट्ठाहस के बीच नेहरू बाजार डाकपत्थर में चल रही रामलीला में राम-रावण का दो घंटे घमासान युद्ध हुआ। जिसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले वानर और राक्षसी सेनाएं आमने-सामने आई और मयानों से तलवारें खिंचनी शुरू हो गई। हवा में तीर उड़ने लगी। कभी राक्षसी सेना हावी हुई तो कभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की वानर सेना। दो घंटे के घमासान के बाद श्रीराम के बाणों ने रावण को छलनी कर दिया। इधर, मंच पर रावण धराशायी हुआ और उधर, बैराज ग्राउंड में खड़ा 62 फीट लंबा रावण का पुतला भी धूं-धूं कर जल उठा। चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष होने लगे। इसके बाद इंद्रधनुषी आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। आतिशबाजी देखने के लिए लोगों की निगाहें देर तक आसमान में टिकी रही। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधान सुबोध गोयल शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप बंसल, पंकज नैथानी, गोपाल बिहार, मस्तराम चतुर्वेदी, चंद्रपाल सक्सेना, अंकुर गुप्ता, गबर सिंह सुरियाल, राजेश रावत, सौरभ उनियाल, मुकेश भट्ट, मनीष चतुर्वेदी, जगदीश जोशी, ममंगलव सिंह रावत, डीआर नौटियाल, खेम सिंह नेगी, जगदंगा प्रसाद उनियाल, रूपचंद, मोहन प्रसाद मनोड़ी, मायाराम ढौंढियाल, अमन पाल, रूद्राक्ष नैथानी, लाखन आदि मौजूद रहे। वहीं हरबर्टपुर में आयोजित दशहरा मेले में एक साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल दिल्ली की गौरव काली आर्ट ग्रुुप के कलाकारों की झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यहां करीब रात 8:30 बजे पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट शामिल हुए। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह रावत, आशीष जैन, प्रवीन अरोड़ा, विनोद कश्यप, नरेश कन्नौजिया, नीरज रोहिला, अरूण अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, सुरेश ठाकुर, प्रवेश रोहिला, संदीप चावला, मोहित बिष्ट, पवन थापा, डॉ. सुंधाशु कपिल, पकंज गौड़, सुनील गोगिया आदि मौजूद रहे। नवयुवक रामलीला समिति डाकपत्थर की ओर से चल रही रामलीला में करीब 62 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने पुतले का दहन किया। इस अवसर पर मनीराम शर्मा, नीरज चौहान, ऋषि वर्मा, संदीप भटनागर, आसित सक्सेना, कृष्ण कुमार र कश्यप, विशाल गुप्ता, नरेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, दीवाकर नाथ यादव, हरेंद्र चौहान, नितिन अग्रवाल, एसके सिन्हा, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे। तेलपुरा-अटकफार्म में रावण के 55 फीट लंबे पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व मेेले का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिरकत की। इस अवसर पर अध्यक्ष विकेंद्र सिंह बिष्ट, संयोजक सुखेद सिंह फरस्वाण शामिल रहे।
विज्ञापन

नेपाली समुदाय ने मनाया हरेला पर्व
विकासनगर। दशहरा पर्व पर नेपाली समुदाय में हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिरों में प्रथम नवरात्र पर एक पात्र में बोए गए हरेला को काटकर घर के सभी सदस्यों के सिर पर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed