फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2026 dehradun mussoorie ravan dahan traffic diversions Parking Arrangements Uttarakhand news

दशहरा आज: देहरादून से मसूरी तक रावण दहन की तैयारी, जानें कहां-कहां आयोजन स्थल और यातायात की व्यवस्था

Tue, 20 Oct 2026 11:13 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 20 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

विजयादशमी पर देहरादून और मसूरी में रावण दहन के आयोजन होंगे। परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जबकि मसूरी और कांवली में भी रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Dussehra 2026 dehradun mussoorie ravan dahan traffic diversions Parking Arrangements Uttarakhand news
दशहरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दशहरा पर्व पर आज मंगलवार को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने 11 स्थानों पर बैरियर लगाने के साथ ही सामान्य और वीआईपी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की है।

विज्ञापन

प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम समाप्त होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट भी बदले रहेंगे। रूट नंबर तीन के विक्रम तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की ओर जाएंगे। रूट नंबर पांच और आठ के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


रूट नंबर दो के विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। इन्हें सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा। राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू तिराहा, दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर और सहस्रधारा रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग जा सकेंगे। ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन आराघर चौक, द्वारिका स्टोर, क्रॉस रोड और बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पहुंचेंगे।

Trending Videos

बसों के रूट में भी बदलाव
परेड ग्राउंड से कैंट और राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएंगी। क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बसें पंत रोड और लैंसडाउन चौक की ओर जाने के बजाय दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड पर जाएंगी। रायपुर, मालदेवता और सहस्रधारा रोड की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी। ये सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर वापस लौटेंगी।

पांच जगह सामान्य पार्किंग
दशहरा देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस, नगर निगम पार्किंग और पुराने तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी, अधिकारियों और पासधारकों के वाहन परेड ग्राउंड के मंच के पीछे, दून क्लब, टिन शेड पार्किंग और प्रेस क्लब के पास पार्क किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने और संभव हो तो दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पार्किंग स्थल भरने पर सचिवालय, जनपथ मार्केट बिंदाल, महिला पॉलिटेक्निक के सामने और कचहरी क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

मसूरी में आज होगा 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
 विजया दशमी पर्व को लेकर मसूरी में तैयारियां तेज हो गई हैं। अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी लाइब्रेरी मंगलवार रात आठ बजे 35 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगी, जिसे बनाने में लगभग 70 हजार रुपये की लागत आई है। सोसायटी के अध्यक्ष विजय मोहन गोयल और सचिव शालीन गोयल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रावण दहन कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस परंपरा से समाज को सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश मिलता है। रावण दहन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के भी शामिल होने की उम्मीद है। सोसायटी के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

ये भी पढे़ं...मसूरी: चटख धूप खिली, चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

कांवली में होगा 51 फीट के रावण के पुतले का दहन
कांवली दशहरा कमेटी इस साल भी साधु राम इंटर कॉलेज जीएमएस रोड पर धूमधाम से रावण दहन और दशहरा महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। कमेटी के संरक्षक अमित कपूर ने बताया कि 11 साल पहले कांवली क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए इस प्रकार का आयोजन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में ठाकुर शक्ति सिंह को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था और तब से वे हर साल अध्यक्ष के तौर पर चुने जाते हैं। इस साल 51 फीट का रावण तैयार किया गया है जिसका दहन किया जाएगा। रावण दहन के साथ-साथ लंका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी और झांकियों के रूप में भगवान श्री राम व रावण वध का मंचन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। साथ ही क्षेत्र के पार्षद विशेष अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed