फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   during rain people not sleep in pipalkoti this village

चमोली: बारिश होते ही यहां गांव वाले करने लगते हैं रतजगा, दस घरों को खतरा 

Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
during rain people not sleep in pipalkoti this village
land slide - फोटो : amar ujala file photo

चमोली जिले के बंड क्षेत्र में गडोरा गांव के पुराने एएनएम सेंटर से हो रहे भू-धंसाव से क्षेत्र के दस आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


भारी बारिश होने पर परेशान ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा के भवन भी भू-धंसाव की चपेट में आ गए हैं। आठ अगस्त को हुई भारी बारिश से यहां भू-धंसाव शुरु हो गया था। अब इसका दायरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


भू-धंसाव से प्रभावित रमेश बंडवाल, बंशी लाल, शिवचरण, सुरेश बनवाल, पुष्कर लाल, केशव, अनिल, दिनेश, देवेंद्र और डबला लाल का कहना है कि यदि प्रशासन की ओर से समय रहते भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो आवासीय भवनों और गौशालाओं को भारी नुकसान हो जाएगा। बारिश होते ही प्रभावित रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों ने शीघ्र भू-धंसाव क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग उठाई है। वहीं, इससे बदरीनाथ हाईवे को भी नुकसान हो रहा है। इधर, एसडीएम (सदर) परमानंद राम का कहना है कि भू-धंसाव की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। मौसम सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed