फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   During excavation, 20 meters of road collapsed, contact of 40 villages cut.

खुदाई के दौरान सड़का का 20 मीटर हिस्सा ढहा, 40 गावों का संपर्क कटा

Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
During excavation, 20 meters of road collapsed, contact of 40 villages cut.
साहिया में जमींदोज हुई सड़क और मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया में पुल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान सड़का का करीब 20 मीटर हिस्सा जमींदोज हो गया। इससे साहिया बाजार समेत 40 गांवों का संपर्क विकासनगर से कट गया है। लोगों को वाया माख्टी और नागथात होते हुए 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर चकराता पहुंचना पड़ रहा है। सड़क ढहने से स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इन दिनों कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे खुदाई के दौरान सड़क का 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज हो गया। इस सड़क से वाहन मंडी होते हुए बाजार में प्रवेश कर रहे थे, लेकिन सड़क के ढहने से यातायात ठप हो गया है। अब लोगों के पास चकराता पहुंचने के दो ही रास्ते बचे हैं या तो वह वाया नागथात होते हुए चकराता का सफर तय करें या फिर वाया क्वांसी होते चकराता पहुंचे। सड़क के ढहने से स्थानीय लोगों को भी बाजार तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश अग्रवाल, कपिल राय, अमर सिंह तोमर आदि का कहना है कि आवाजाही थमने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इससे सड़क किनारे बने मकानों को भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फिलहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। छोटे वाहनों के संचालन के लिए सड़क को पुश्ता लगाकर दो-तीन दिन के भीतर खोल दिया जाएगा। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया
----
रोक के बावजूद हो रही थी खुदाई
लोगों ने बताया कि बीते दिनों पुल के एक साइड पर पोल निर्माण के लिए खुदाई के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की जद में आ गया था। इससे आसपास के मकानों को भी खतरा खड़ा हो गया था। मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की गई थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने बरसात समाप्ति तक खुदाई के काम पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने प्रशसान के आदेशों को दरकिनार कर फिर से खुदाई का काम शुरू कर दिया। इससे रविवार को पूरी सड़क ही जमींदोज हो गई।
----
40 गांव की मुश्किलें बढ़ीं
कालसी-चकराता मोटर मार्ग से 40 गांवों की आवाजाही जुड़ी हुई है। सड़क बंद होने से लोगों की मुश्किलें खासा बढ़ गई हैं। लोगों को वाया माख्टी होते हुए सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही फसलों को मंडी तक पहुंचाने में भी लोगों को माल ढुलान के रूप में अधिक रकम खर्च करनी पड़ेगी।

----
पेयजल लाइनें टूूटीं, लोगों के सामने पानी का संकट
बाजार क्षेत्र में सड़क ढहने से पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे बाजार क्षेत्र के 50 से अधिक परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को अमलावा नदी से पानी लाना पड़ रहा है।

साहिया में भूस्खलन की जद में आई सड़क  को देखते लोग।

साहिया में भूस्खलन की जद में आई सड़क को देखते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed