फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News uncontrolled dumper collided with a scooter nephew died uncle injured

Dehradun: अनियंत्रित डंपर ने स्कूटर मारी टक्कर, हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 14 May 2023 01:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 01:39 PM IST
सार

अभिषेक के पिता कुलदीप पाल ने बताया कि वह अपने मामा  के साथ स्कूटर से सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी बीच आशारोड़ी चौकी के पास सामने से आ रहे डंपर टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Dehradun News uncontrolled dumper collided with a scooter nephew died uncle injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आशारोड़ी में अनियंत्रित डंपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई जबकि स्कूटर चला रहे उसके मामा बुरी तरह घायल हो गए। मृतक के पिता ने क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक पाल (24) निवासी अंबेटा, सहारनपुर के रूप में हुई है। अभिषेक के पिता कुलदीप पाल ने बताया कि वह अपने मामा रामकुमार निवासी शिवकुंज, बंजारावाला के साथ स्कूटर से सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी बीच आशारोड़ी चौकी के पास सामने से आ रहे डंपर टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल मामा-भांजे को अस्पताल पहुंचाया। यहां अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकार, पूरे राज्य का जीआईए मैप किया जाएगा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि घायल कुलदीप पाल की हालत गंभीर है। डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार डंपर बेहद तेज गति से आ रहा था। चालक ने किसी वाहन को बचाते हुए सामने से आ रहे स्कूटर को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed