फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to torrential rains, Bandal and Saung rivers are in spate, contact with many villages cut off

Dehradun News: मूसलाधार बारिश से बांदल व सौंग नदी उफान पर, कई गांवों का कटा संपर्क

Thu, 01 Jun 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Due to torrential rains, Bandal and Saung rivers are in spate, contact with many villages cut off
दून से सटे पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश से बांदल और सौंग नदी उफान पर आ गई हैं। नदियों के किनारे और आसपास बसे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। खासकर बांदल नदी के पास सरखेत व अन्य गांवों के ग्रामीणों में बीते साल आई आपदा की यादें ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। मसूरी और धनोल्टी क्षेत्र में बारिश के चलते मालदेवता क्षेत्र में बांदल नदी उफान पर आ गई। इसके अलावा रिस्पना और बिंदाल नदियों भी उफान पर रहीं। उधर, शहर में भारी बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे यहां से गुजरने वालों लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर में मोहकमपुर, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। हरिद्वार हाईवे पर आईआईपी के सामने फ्लाईओवर से पहले जलभराव हो गया। यहां काफी देर तक जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन


----------------

कई जगह गिरे पेड़, यातायात रहा बाधित

तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते शहर में कई जबह विशालकाय पेड़ गिर गए। इससे यातायात भी बाधित हो गया। राजपुर रोड पर गिरे पेड़ को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने काटकर हटाया। इसके अलावा सहस्रधारा रोड, रिंग रोड, क्लेमेंटटाउन आदि इलाकों में भी पेड़ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed