फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News IG Nilesh Anand Bharane given responsibility of law and order

Dehradun: पुलिस विभाग में फिर हुआ बदलाव, आईजी नीलेश आनंद भरणे को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी

Thu, 12 Sep 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

पिछले दिनों प्रदेश में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष भी मुखर हुआ था। विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए आला अधिकारियों के इस्तीफे तक की मांग कर डाली थी।

विज्ञापन
Dehradun News IG Nilesh Anand Bharane given responsibility of law and order
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के चलते पुलिस विभाग में हलचल का दौर जारी है। पिछले दिनों हुए बड़े फेरबदल के बाद अब फिर मुख्यालय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। अब पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस विभाग में एक और बड़ा फेर बदल हो सकता है। यह बदलाव जिलों में एएसपी स्तर के अधिकारियों के बदलाव के रूप में होगा। इससे कई बड़े जिलों के एसपी देहात और एसपी सिटी आदि बदल सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष भी मुखर हुआ था। विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए आला अधिकारियों के इस्तीफे तक की मांग कर डाली थी। आपराधिक घटनाओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नाराज दिखे। उन्होंने भी पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और अफसरों के कामकाज को जाना। इसके बाद तमाम दिशा निर्देश भी जारी किए। इसी क्रम में कई जिलों के कप्तानों को भी बदल दिया गया। यही नहीं मुख्यालय स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया। अब मुख्यालय ने फिर से फेरबदल किया है। पुलिस आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे को प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


Pauri Garhwal: बाल संरक्षण गृह में किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा को उनकी जगह पुलिस आधुनिकीकरण का चार्ज दिया गया है। सचदेवा इस वक्त पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि समय-समय पर बैठक कर जिला और रेंज प्रभारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए भी पिछले दिनों बदलाव करते हुए निदेशक यातायात को बदला गया था। उधर, सूत्रों के अनुसार महकमे की हलचल अभी जारी रहने वाली है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर कुछ अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी बदला जा सकता है। इसमें खासतौर पर बड़े जिलों के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed