{"_id":"658f116db0328d48d501be38","slug":"due-to-opposition-from-the-school-management-committee-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-317892-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विद्यालय प्रबंध समिति के विरोध के चलते अध्यापिका नहीं कर सकीं ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विद्यालय प्रबंध समिति के विरोध के चलते अध्यापिका नहीं कर सकीं ज्वाइन
विज्ञापन
I- प्राथमिक विद्यालय कांसवाली में जिला शिक्षाधिकारी ने अनिवार्य स्थानांतरण के तहत किए हैं आदेशI
I- प्रबंध समिति ने बैठक कर प्रस्ताव पारित कियाI
विद्यालय प्रबंध समिति के विरोध के चलते चकराता विकासखंड से स्थानांतरण होेकर आईं सहायक अध्यापिका सहसपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कांसवाली में ज्वाइन नहीं कर सकीं। प्रबंध समिति का कहना है कि विद्यालय में पहले से ही दो अध्यापिकाएं तैनात हैं। छात्र संख्या 25 है। शिक्षण कार्य के लिए दो अध्यापिकाएं पर्याप्त हैं। स्थानांतरित होकर आईं अध्यापिका को ऐसे विद्यालय में तैनाती दी जाए, जहां शिक्षकों की कमी है।
जिला शिक्षाधिकारी ने अनिवार्य स्थानांतरण के तहत चकराता विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उदांवा में तैनात सहायक अध्यापिका सीता तिवारी का स्थानांतरण सहसपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कांसवाली में किया है।
बीते बृहस्पतिवार को अध्यापिका विद्यालय में ज्वाइन करने पहुंचीं, लेकिन विद्यालय प्रबंध समिति ने इसका विरोध कर दिया। इस कारण अध्यापिका ज्वाइन नहीं कर सकीं। शुक्रवार को भी विरोध के चलते अध्यापिका ज्वाइन नहीं कर सकी। प्रबंध समिति की अध्यक्ष मालती देवी का कहना है कि विरोध में समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। कहा कि आरटीई के नियमों के अनुसार पहले से ही दो अध्यापिकाएं तैनात हैं। दोनों का कार्य संतोषजनक है। बावजूद एक अन्य अध्यापिका को विद्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मुकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने भी इस पर उप शिक्षाधिकारी के समक्ष आपत्ति जताई है। कहा कि जिस विद्यालय में छात्र संख्या अधिक और शिक्षक कम हैं, वहां अध्यापिका को भेजा जाए।
Iजिला शिक्षाधिकारी के आदेश पर अध्यापिका का स्थानांतरण हुआ है। दुर्गम से दुर्गम में तबादला किया जाना था, इसलिए कांसवाली विद्यालय में तैनाती दी गई हैं। -कुंदन सिंह, उप शिक्षाधिकारी सहसपुरI