{"_id":"5e9057f28ebc3e72bb68906a","slug":"due-to-non-receipt-of-salary-the-loan-is-being-taken-from-the-moneylenders-in-front-of-transport-corporation-employees159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: वेतन नहीं मिलने से परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों के सामने खाने-पीने का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: वेतन नहीं मिलने से परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों के सामने खाने-पीने का संकट
Sat, 11 Apr 2020 12:03 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात की वजह से परिवहन निगम कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं होने से हजारों कर्मचारियों के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है । आलम यह है कि परिवहन निगम के तमाम कर्मचारी कर्ज लेकर परिवार चला रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे बदहाल स्थिति संविदा चालको परिचालकों तकनीकी कर्मचारियों की है। जिनके सामने गंभीर वित्तीय संकट है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से 20 करोड़ का बजट जारी किया गया है और जल्द ही कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। बता दें कि परिवहन निगम में आठ हजार से अधिक अधिकारी , कर्मचारी हैं जिनको अभी तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से गाड़ियों का संचालन नहीं होने की वजह से परिवहन निगम की दैनिक कमाई पूरी तरह ठप हो गई है। ऐसे में परिवहन निगम के पास इतना बजट नहीं था कि वह अधिकारियों कर्मचारियों का भुगतान कर सके। लिहाजा परिवहन निगम प्रबंधन ने शासन से 20 करोड़ के बजट की मांग की जिसे मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन निगम के खाते में भी डाल दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन इस प्रक्रिया को पूरी होने में 10 दिन का समय लग गया। अप्रैल माह के 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आया है। ऐसे में हजारों कर्मचारियों के सामने गंभीर वित्तीय संकट है । कर्मचारियों की मानें तो फिलहाल उन्हें अभी फरवरी माह का वेतन भुगतान किया जा रहा है परिवहन निगम के पास इतना बजट नहीं है कि वह मार्च माह का वेतन भुगतान कर सके। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि परिवहन निगम प्रबंधन को कर्मचारियों का वेतन भुगतान तत्काल करना चाहिए ताकि उन्हें गंभीर वित्तीय संकट से उबारा आ जा सके । महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि सरकार की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है और जल्द ही कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा।