फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to negligence of Drinking Water Corporation in

Dehradun News: कनेक्शन जोड़े बगैर शुरू की सप्लाई, हर दिन बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of Drinking Water Corporation in
Iमेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना में पेयजल निगम की लापरवाही आ रही सामने
विज्ञापन

I

I
I

Iलाइनों में जगह-जगह लीकेज के कारण भी पानी हो रहा बर्बाद, सड़कें हो रही खराबI

मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना में पेयजल निगम की लापरवाही के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। निगम की ओर से इस योजना के तहत कई इलाकों में पेयजल लाइनों से पानी की सप्लाई तो शुरू कर दी गई, लेकिन कनेक्शन अभी तक नहीं जोड़े। इससे लाखों लीटर पानी यूं ही सड़कों पर बर्बाद हो रहा है।

दरअसल, विश्व बैंक वित्त पोषित मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तहत सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के आरकेड़िया और ईस्टहोप टाउन के साथ ही धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र मेहूंवाला, चंद्रबनी, हरभजवाला आदि इलाकों में पेयजल की नई लाइनें बिछाई गई हैं। योजना के तहत अधिकतर इलाकों में पेयजल निगम की ओर से पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां लाइनाें से पेयजल की सप्लाई तो शुरू कर दी है, लेकिन घरों से कनेक्शन नहीं जोड़े हैं। निगम ने कनेक्शन के घरों के आगे पाइप निकालकर छोड़े हुए हैं। सुबह और शाम जब भी निगम पानी की सप्लाई शुरू करता है तो इन छोड़े हुए पाइपों से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। इससे सड़कें भी खराब हो रही है। पेयजल निगम ने दावा किया था कि जहां-पाइप छोड़े हुए हैं, अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता तो पाइपों को टेप कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक ये काम नहीं हुआ।
विज्ञापन






Iलाइनों में लीकेज को भी गंभीरता से नहीं ले रहा है निगमI



पेयजल निगम ने जिन क्षेत्रों में पेयजल लाइनें बिछाई हैं। वहां कई जगह लाइनों में लीकेज सामने आ रहे हैं। लेकिन पेयजल निगम लीकेज को भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं किए जा रहे हैं। जिससे सड़कें खराब हो रही है। आरकेड़िया क्षेत्र के बनियावाला, सोसाइटी रोड पर ही लाइनों पर करीब दस से अधिक जगह लीकेज हो रखे हैं। शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iपेयजल निगम की ओर से अभी तक बीस हजार से ज्यादा कनेक्शन जोड़ दिए हैं। अधिकतर क्षेत्रों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां अभी तक लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसके कारण यह समस्या आ रही है। अब मुनादी कराकर इन क्षेत्रों में लोगों से अपने कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा जाएगा। ऐसा न करने पर कनेक्शन के लिए छोड़े गए पाइपों को टेप कर दिया जाएगा। ताकि पानी की बर्बादी न हो।
I

I-मोहम्मद हसन, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम विश्व बैंक परियोजनाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed