फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to malfunction of the ultrasound machine, ultrasound

Dehradun News: चिकित्सक आए, पर नहीं हो पाई अल्ट्रासाउंड जांच

Fri, 05 Jan 2024 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to malfunction of the ultrasound machine, ultrasound
I- पीएचसी त्यूणी में अल्ट्रासाउंड मशीन हुई खराब, 21 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा
विज्ञापन

I

I- हड्डी रोग विशेषज्ञ ने देखे 50 मरीजI

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से गर्भवतियों और अन्य मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई। हालांकि, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी में 50 मरीज देखे।



अस्पताल में 21 महिलाओं और मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पंजीकरण किया गया था। रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. केएस चौहान भी अस्पताल पहुंचे थे। जांच शुरू होने से पहले ही अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई। रेडियोलॉजिस्ट ने 150 मरीजों को परामर्श दिया। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह राणा ने 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 15 मरीजों की एक्सरे जांच भी की गई। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेंद्र राणा ने बताया कि मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है। मशीन में सॉफ्टवेयर संबंधित समस्या है। मशीन की मरम्मत होने के साथ अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




बता दें जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर त्यूणी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर माह के पहले सप्ताह शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। बीते दो माह से यह सुविधा मरीजों को नहीं मिली है। इस बार मरीजों को आस थी कि उनकी अल्ट्रासाउंड जांच होगी, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed