फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to increasing heat, tourists flocked to Chakrata on weekends, had a lot of fun

Dehradun News: गर्मी बढ़ने से वीकेंड पर चकराता में उमड़े पर्यटक, खूब की मस्ती

Sun, 05 May 2024 03:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Due to increasing heat, tourists flocked to Chakrata on weekends, had a lot of fun

विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। शनिवार को वीकेंड पर चकराता के टाइगर फाॅल में बड़ी संख्या में सैलानी उमड़े। देर शाम तक उन्होंने झरने के पानी में नहाते हुए खूब मस्ती की। चकराता की प्राकृतिक सुंदरता को अपने कैमरा में कैद किया। पर्यटकों के आगमन से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में खुशी की लहर है।



शनिवार को चकराता पर्यटकों से गुलजार रहा। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़, देहरादून, पावंटा साहिब, सहारनपुर, मेरठ से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। उन्होंने टाइगर फाॅल, लोखंडी, जाड़ी, कनासर, मोईला, बुधेर, ठाणा डांडा, नवीन चकराता, रामताल गार्डन, माख्टी, चौरानी, बैराट खाई आदि स्थलों का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने छावनी बाजार में चहलकदमी करते स्थानीय दुकानों से खरीदारी भी की।
विज्ञापन


दिल्ली से चकराता घूमने के लिए पहुंचे पर्यटक मयंक, सुशांत, अभिनव, चारु आदि बताते है कि वह हर साल यहां घूमने के लिए आते है। कहा कि चकराता की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण में समय बिताने से दिल और दिमाग को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां घूमने का अनुभव और मजा ही अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed