फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to disorganized operations and encroachment, there is

Dehradun News: सेलाकुई में दो दिन राहत, अब फिर से लगने लगा जाम

Sun, 28 Jan 2024 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to disorganized operations and encroachment, there is
I- हाल ही में राजमार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगी थी रोक, फिर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन

I

I-सड़क के दोनों ओर रेहड़ी और फड़ लगने से पसरा अतिक्रमणI

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन और अतिक्रमण के चलते सुबह और शाम शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई थी। इससे यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आया था। हालांकि, रोक का असर सिर्फ दो दिन तक ही देखा गया। अब एक बार फिर सड़क जाम से कराहने लगी है। इसके चलते फिर सुबह-शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधे से एक घंटे तक जाम लग रहा है।

सेलाकुई में जाम की समस्या को कोई स्थाई समाधान नहीं निकल रहा है। जाम की समस्या से जुझना लोगों की रुटिन में शामिल हो गया है। इसका मुख्य कारण सड़क पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़ा रहना है। दिवाली से पूर्व नगर पंचायत ने बाजार क्षेत्र में दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में रेहड़ी और फड़ों को हटाने के साथ चालान की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


उसके बाद हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया था। केवल शहर के अंदरूनी रूट पर ई-रिक्शा संचालित हो रहे थे। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले ई-रिक्शा पर चालान और जब्त करने की कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई और प्रतिबंध केवल दो दिनों तक ही लागू रहा। बाद में नियम ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में रेहड़ी और फड़ लगी हुई है। नगर पंचायत ने भी अतिक्रमण को देखकर अपनी आंखे मूंद ली है। सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। ई-रिक्शा जहां मर्जी आए वहीं वाहन रोक रहे है। उनके लिए कोई स्टॉपेज भी निर्धारित नहीं किए हैं। ई-रिक्शा चालक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ और कहीं से भी सवारी बैठाने के चक्कर में लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस यातायात नियमों को तोड़ने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।






Iयहां लग रहा जामI



मिलन चौक, सिडकुल गेट नंबर एक, सिडकुल गेट नंबर दो, हरिपुरा चौराहा, सत्येंद्र चौक, राजा रोड तिराहा और सेन की घाटी तिराहा





Iराष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगे रोकI



स्थानीय नागरिक संजय सहगल, अनूप मानोगे, जगदीश राणा, सुमित कुमार, ममता ठाकुर, बीना देवी, शकुंतला, भाग्य श्री आदि का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा जाम और दुर्घटना का कारण बन रहे है। कहा कि राजमार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई जाए। सड़क पर अवैध रेहड़ी और फड़ भी हटाने के लिए भी दोबारा अभियान शुरू होना चाहिए।



Iअवैध रेहड़ियों और फड़ को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर चालान की कार्रवाई होती है। ई-रिक्शा की अधिकता को लेकर संगठन से बात की जाएगी। चालान और जब्त करने की कार्रवाई फिर से शुरू होगी।
I

Iशैंकी कुमार, थाना प्रभारी, सेलाकुईI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed