फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dual system will end in Atal Utkrisht Vidyalaya Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में दोहरी व्यवस्था होगी खत्म, समान रूप से जोड़ी जाएगी कार्मिकों की सेवा

Mon, 03 Mar 2025 03:02 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

दुर्गम सेवा कार्मिक की एजुकेशन पोर्टल में अंकित की जाएगी। वहीं स्क्रीनिंग परीक्षा पास कर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को पांच साल तक अनिवार्य तबादलों से मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
Dual system will end in Atal Utkrisht Vidyalaya Uttarakhand News in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के लिए दोहरी व्यवस्था खत्म होगी। सुगम क्षेत्र के विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा समान रूप से सुगम क्षेत्र के रूप में जोड़ी जाएगी। वहीं, इन विद्यालयों में बिना स्क्रीनिंग परीक्षा पास किए पहले से कार्यरत शिक्षक अब तबादलों की जद में जाएंगे। जबकि स्क्रीनिंग परीक्षा पास कर तैनात शिक्षक पांच साल तक अनिवार्य तबादलों से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के लिए बनी दोहरी व्यवस्था को खत्म किए जाने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए शासन और शिक्षा महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि कोई कार्मिक अटल उत्कृष्ट विद्यालय में चयन के बाद सुगम क्षेत्र के स्कूल में तैनाती पाते हैं, तो ऐसे कार्मिक की उस विद्यालय में की गई सुगम सेवा को सुगम सेवा मानते हुए जोड़ा जाएगा। जबकि वर्तमान में शासनादेश में यह व्यवस्था है कि चयन के बाद यदि कोई कार्मिक सुगम क्षेत्र के विद्यालय में तैनाती पाते हैं, तो उस विद्यालय में की गई उनकी सेवा को दुर्गम सेवा मानते हुए जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मौसम का अलर्ट...औली में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, दून समेत सात जिलों में बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दुर्गम स्कूल में उनकी एक साल की दुर्गम की सेवा को दो साल की दुर्गम सेवा माना जाएगा। दुर्गम सेवा कार्मिक की एजुकेशन पोर्टल में अंकित की जाएगी। वहीं स्क्रीनिंग परीक्षा पास कर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को पांच साल तक अनिवार्य तबादलों से मुक्त रखा जाएगा। जबकि स्क्रीनिंग परीक्षा पास किए बिना पहले से इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक व कर्मचारी अनिवार्य तबादलों की जद में आएगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed