फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DTH, not charged by charging, will now pay fine

चार्ज लेकर नहीं लगाया डीटीएच, अब देना होगा जुर्माना

Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
DTH, not charged by charging, will now pay fine
वादा करके भी डीटीएच न लगाने पर गुरुग्राम स्थित एक कंपनी पर जिला उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना लगाया है। ग्राहक ने 500 रुपये इंस्टालेशन चार्ज भेजा था, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कोई कर्मचारी घर पर नहीं भेजा। फोरम ने कंपनी को मानसिक क्षतिपूर्ति अदा करने के आदेश भी दिया है।
विज्ञापन

नवादा के वैभव विहार निवासी जय प्रकाश लाल ने ऑफर के तहत रिलायंस बिग टीवी लगाने के लिए गुरुग्राम की कंपनी से संपर्क किया था। प्राइमेक्स ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने पिछले साल जुलाई में 1500 रुपये में एक साल के लिए रिलायंस बिग टीवी डीटीएच लगाने का ऑफर दिया था। इसके लिए 500 रुपये इंस्टालेशन चार्ज अलग से देना था।
विज्ञापन

जयप्रकाश लाल ने यह 500 रुपये कंपनी को भेज दिए, लेकिन तय अवधि 15 दिन में कोई भी इंस्टालेशन के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने टॉल फ्री नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह नंबर गलत बताया गया। ऐसे में किसी एक अधिकारी का नंबर जयप्रकाश लाल को मिला तो उन्होंने एक-दो दिन में इंस्टालेशन का वादा किया। बावजूद इसके इंस्टालेशन नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 23 फरवरी को जयप्रकाश लाल ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर दी। फोरम ने नोटिस भेजे लेकिन उनका कंपनी ने कोई वाजिब जवाब नहीं दिया। इस पर भूपेंद्र कुमार दुग्तल की अध्यक्षता वाली फोरम ने कंपनी को 500 रुपये वापस करने और 3000 रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed