{"_id":"574f55814f1c1b1f5c1094a3","slug":"dry-weather-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली चाल, पारे में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली चाल, पारे में आया उछाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से धूप खिलने के कारण गर्मी बढ़ गई। राजधानी में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए। तेज धूप से तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 से बढ़कर बुधवार को तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 20.1 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन