फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dry cycle starts in himalaya.

हिमालय के अशांत भूगर्भ ने दिए बेहद चौंकाने वाले संकेत

Sun, 18 Oct 2015 01:27 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
dry cycle starts in himalaya.

हिमालयी क्षेत्र बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। यहां जलवायु परिवर्तन और गरमाते वातावरण को वैज्ञानिक सामान्य बात नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन


हिमालयी क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय तक काम कर चुके वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि फिलहाल हिमालय में ‘सूखा चक्र’ यानी ‘ड्रॉट साइकिल’ की शुरूआत हो चुकी है।

हिमालय केबाहरी वातावरण में आ रहा बदलाव और हिमालय में एवरेस्ट केनीचे इटली के वैज्ञानिक फिरेगिल पोरेटी की लैब में भूगर्भ में चल रही गतिविधियों के जो आंकड़े आ रहे हैं वे अच्छे संकेत नहीं दे रहे।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों को आशंका है कि एक बार फिर हिमालयी क्षेत्र संक्रमण काल के चक्र से गुजर रहा है। कम से कम 50 हजार साल से अधिक चलने वाले इस चक्र को हिमालय एक बार पहले भी झेल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और बढ़ेगा हिमालय पर तापमान

dry cycle starts in himalaya.

शोध करने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लेशियरों का गलना, बर्फबारी और तेज बारिश ‘सूखा चक्र’ के शुरुआती लक्षण हैं। यह मानसून के मिजाज में भी तब्दीली ला सकता है।

इन शुरुआती संकेतों से भविष्य में हिमालय क्षेत्र की तस्वीर फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रही है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि प्राकृतिक नियम चक्र से यह क्षेत्र एक बार फिर नए बदलाव से गुजरेगा।

वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक साइमन क्लेमपरर का मानना है कि आने वाले 50 सालों में हिमालयी क्षेत्र का तापमान और बढ़ेगा। इससे सूखा बढ़ेगा, अनियमित और तेज बारिश होगी। इन बदलावों के चलते न तो हिमालय में पानी रुकेगा और न ही ग्लेशियरों के पिघलने से बर्फ जम सकेगी।

घटेगा मानसून
पोस्टर्डम यूनिवर्सिटी, जर्मनी के हिमालयी भूगर्भ वैज्ञानिक रैसमस सी थीडे ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र के भूगर्भ में भी गतिविधियां तेज हैं। इंडियन प्लेट प्रति वर्ष दो सेमी हिमालय के नीचे घुस रही है। यह हिमालय के बाहरी और अंदरूनी हिस्से में किसी नए बदलाव का संकेत दे रही है। प्रारंभिक संकेतों के मुताबिक गर्मियों का मानसून काफी घट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed