शराब पीकर स्कूल पहुंचे गुरु जी, गांव जाकर सड़क पर भी लेटे रहे, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में एक शिक्षक स्कूल पहुंच गया। इसके बाद वह सड़क पर भी काफी देर तक लेटा रहा। शराब के नशे में शिक्षक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद उप शिक्षाधिकारी ने शिक्षक के वेतन पर रोक लगाते हुए उसके निलंबन की सिफारिश उच्चाधिकारियों से की है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वह सहायक अध्यापक हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को शिक्षक स्कूल पहुंचा तो वह शराब के नशे में था।
कुछ देर स्कूल में रुकने के बाद वह बुग्गवाला गांव पहुंच गया और वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। कुछ लोगों ने शिक्षक को उठाया, लेकिन वह शराब के नशे में धुत था। किसी तरह वह बुग्गवाला से निकला।
इस दौरान कुछ लोगों ने शिक्षक के इस हरकत की वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक की हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पहला वाकया नहीं है, जब यह शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा हो।
घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। उप शिक्षाधिकारी भगवानपुर कुंदन सिंह ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। शिक्षक के वेतन पर रोक लगाई गई है। साथ ही उसके निलंबन की सिफारिश भी की गई है।