फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk husband killed his wife in anger and do suicide in Guilt

शराब के नशे और गुस्से में किया सबकुछ बर्बाद, पहले पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद भी दे दी जान 

Wed, 23 Jan 2019 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पहाड़पानी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पहाड़पानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jan 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband killed his wife in anger and do suicide in Guilt

उत्तराखंड में नैनीताल के धारी तहसील के पहाड़पानी में दीनी तल्ली के देवागांव तोक में नशे में धुत एक युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी अपना जीवन खत्म कर लिया। उसका शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। तीन मासूम बेटियों और पड़ोसियों के बयान के आधार पर राजस्व पुलिस हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बता रही है। 

विज्ञापन


 पटवारी ललित जैड़ा के अनुसार सुनील कुमार (34) मजदूरी कर परिवार पालता था। सोमवार रात शराब पीकर आए सुनील का पत्नी प्रेमा देवी (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में सुनील ने प्रेमा देवी को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह देख घर में मौजूद तीन बेटियां मनीषा (6), चांदनी (4) और योगिता (3) पड़ोस में चलीं गईं।

विज्ञापन

बेटियों से मारपीट का पता चलने पर पड़ोसी जब सुनील के घर पहुंचे तो वह गायब था। तलाश करने पर घर से 100 मीटर दूर वह बेसुध पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकीं थीं। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। पड़ोसियों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी तो मंगलवार दोपहर पटवारी ललित जैड़ा ने ग्रामवासियों और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

पटवारी ने बताया कि मौत की वजह पारिवारिक विवाद लग रही है। सुनील शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। घटना से पहले वह शादी समारोह से आया था। सुनील की मां नदी देवी और बेटा अक्षय कुमार (8) गांव में किसी शादी समारोह में गए थे।  

मासूम बच्चों का क्या होगा
सुनील की तीन मासूम बेटियों और एक बेटे को रोता देख हर कोई रो पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि अब इन मासूम बच्चों को कौन पालेगा। ज्येष्ठ प्रमुख जीवन सिंह बर्गली, ग्राम प्रधान बालम सिंह बर्गली, गुनियालेख प्रधान संजय पांडे मां नदी देवी को सांत्वना दे रहे थे।  

भाई रुद्रपुर में नौकरी करता है
सुनील का छोटा भाई जगदीश अविवाहित है। वह रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

गुस्से में आकर सब कुछ बर्बाद कर दिया
मां नदी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि बेटा ऐसा तो नहीं था। वह उसकी तबियत का ख्याल रखता था। हो सकता है कि पत्नी की जान चले जाने की डर से उसने भी घातक कदम उठा लिया हो। 

प्रथम दृष्टया सुनील द्वारा अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डालने और घर से सौ मीटर दूर जाकर जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही।
-नवाजिश खलिक, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed