पत्नी ने रोज-रोज शराब पीने पर जताया एतराज, तो नाराज पति ने खुद को आग लगाकर खत्म कर ली जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर घर पहुंचे पति की आदत पर जब पत्नी ने एतराज जताया तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी गांव की पूर्व प्रधान थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था।
शुक्रवार रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना पटेलनगर कोतवाली के गांव हरभंजवाला की है। पुलिस ने बताया कि बीना देवी पूर्व प्रधान हैं।
उनके पति राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार देर रात खुद को आग लगा ली थी। उसमें वह 80 फीसदी तक जल चुके थे। शनिवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
चौकी प्रभारी आईएसबीटी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। बीना देवी को पसंद नहीं था कि उसका पति शराब पीकर घर आए। बावजूद इसके राजेंद्र सिंह शुक्रवार रात शराब के नशे में घर पहुंच गया।
इस पर बीना ने एतराज जताया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही राजेंद्र सिंह अपने कमरे में चले गए। इसी बीच किसी समय उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल जांच में यही बात सामने आई है। फिर भी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।