{"_id":"5c5414a7bdec225eb27aa0da","slug":"drunk-doctor-enter-by-mistake-in-police-station-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि होटल समझकर पहुंचे कोतवाली और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि होटल समझकर पहुंचे कोतवाली और फिर...
Sat, 02 Feb 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Drunk man
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर साहब नशे में इतने धुत हो गए कि वह कोतवाली को होटल समझकर घुस गए।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में जाकर वह कार के अंदर आराम फरमाने लगे। यह देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए।
सारा माजरा समझकर पुलिस ने उनका ड्रंक एंड ड्राइव में चालान कर दिया। दूसरे दिन सुबह आकर दो अन्य डॉक्टर जमानत देकर अपने साथ ले गए।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है व्यक्ति
बीती रात कोतवाली परिसर में एक कार आई, लेकिन उसके अंदर से कोई बाहर नहीं निकला।
शक होने पर पुलिसकर्मियों ने अंदर झांका, तो एक व्यक्ति लगभग बेसुध हालात में ड्राइविंग सीट में पड़ा था। उससे अंदर आने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि वह आराम कर रहा है।
नाइट अफसर एसआई महेश रावत भांप गए कि कार चालक नशे में डूबा है। पूछताछ में जानकारी मिली कि वह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। उसको बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकालकर एल्कोमीटर से जांच की गई।

ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज
जांच में पुष्टि होने पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया। उक्त डॉक्टर पर पूर्व में भी ड्रंक एंड ड्राइव का केस दर्ज हो चुका है।
मेडिकल कॉलेज अक्सर किसी न किसी घटना को लेकर चर्चाओं में रहता है। एक माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने एक नशेड़ी अस्थायी कर्मचारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नौकरी से निकाल दिया था।
मेडिकल कॉलेज अक्सर किसी न किसी घटना को लेकर चर्चाओं में रहता है। एक माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने एक नशेड़ी अस्थायी कर्मचारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नौकरी से निकाल दिया था।