फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk clerk misbehaved with female doctor threatened to transfer

Misbehaved With Female Doctor: नशे में धुत लिपिक की करतूत, घटना के विरोध में डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 06 Aug 2022 05:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर के साथ लिपिक पद पर तैनात महिपाल सिंह नेगी ने शराब के नशे अभद्रता की। लिपिक पैरामेडिकल स्टॉफ और मरीजों के सामने जोर-जोर से चिल्लाया और कहा कि मेरे सामने कुर्सी से उठो। कल के बच्चे, मेरे सामने कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।

विज्ञापन
Drunk clerk misbehaved with female doctor threatened to transfer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में तैनात एक लिपिक ने शराब के नशे में धुत होकर आपातकालीन चिकित्सा ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर से अभद्रता की। घटना के विरोध में शुक्रवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्यों का बहिष्कार किया। इस कारण अस्पताल पहुंचे लोगों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। महिला चिकित्सक ने पुलिस थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस थाने में दी गई तहरीर में सीएचसी में तैनात डॉक्टर महिमा नौटियाल का कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात को इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थीं। रात दस बजे लिपिक पद पर तैनात महिपाल सिंह नेगी शराब के नशे में वहां पहुंचता है और चिकित्सक से अभद्रता करने लगा। लिपिक पैरामेडिकल स्टॉफ और मरीजों के सामने जोर-जोर से चिल्लाया और कहा कि मेरे सामने कुर्सी से उठो। कल के बच्चे, मेरे सामने कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल कर्मचारी ने नशे में धुत होकर जिस तरह से शोर-शराबा व अभद्र व्यवहार किया इससे उससे मानसिक परेशानी हुई है। लिपिक महिपाल सिंह नेगी ने स्टॉफ नर्स का तबादला कराने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को घटना के विरोध में सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने विरोध में चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार किया। कहा कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रांतीय चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजीव गैरोला ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कराया कर्मचारी का मेडिकल

सीएचसी में शराब के नशे में उपद्रव करने वाले महिपाल सिंह नेगी का पुलिस ने मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष योगंबर सिंह गुसाईं ने बताया कि मामले में महिला डॉक्टर की तहरीर मिली है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Achievement:  निम के नाम एक और उपलब्धि, नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

मैं अभी विभागीय काम से जिला मुख्यालय से बाहर हूं लेकिन मुझे सीएचसी अगस्त्यमुनि में लिपिक की ओर से डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार की सूचना मिली है। चिकित्सा प्रभारी को रात के समय के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डा. बीके शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed