{"_id":"5c4f2b79bdec224b6317ac86","slug":"drugs-and-food-testing-facility-now-available-in-dehradun-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः अब दून में मिलेगी ड्रग्स एंड फूड टेस्टिंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः अब दून में मिलेगी ड्रग्स एंड फूड टेस्टिंग की सुविधा
Tue, 29 Jan 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Lab
ड्रग्स व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने को अब नमूने जांच के लिए निजी लैबों में नहीं भेजने पड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार जल्द ही दून में ड्रग्स एंड फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करेगी। यह प्रदेश की दूसरी लैब होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फरवरी के पहले सप्ताह में लैब का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय परिसर के समीप ही लैब बनाने के लिए जगह का चयन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्रग्स व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं। अभी तक ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एकमात्र ड्रग्स व फूड टेस्टिंग लैब है। पूरे प्रदेश से सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर या निजी लैब को भेजे जाते हैं। इसमें कई बार रिपोर्ट आने में समय लगता है। अब सरकार देहरादून में प्रदेश की दूसरी लैब स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
इससे नमूनों की जांच में तेजी आने के साथ ही दून में भी जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. टीसी पंत का कहना है कि दून में ड्रग्स एंड फूड टेस्टिंग लैब की सुविधा मिलेगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री इस लैब का शिलान्यास कर सकते हैं। लैब के लिए निदेशालय के समीप ही जगह का चयनित किया गया है।
विज्ञापन