फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug addiction rehab by yoga

'नशे के बजाय नौजवानों को लगेगी योग की लत'

Sat, 31 Jan 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 31 Jan 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
drug addiction rehab by yoga

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश भर में नशा मुक्ति अभियान चलाकर ऐसी पीढ़ी तैयार की जाएगी, जो भविष्य में चरित्र निर्माण कर सके। शिक्षा संस्कार के माध्यम से विश्व नागरिक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रयास है कि नशे के बजाय देश के नौजवानों को योग की लत लग जाए।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि आने वाले दिन निर्णायक होने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के बाद अचानक पूरी दुनिया में योग की मांग उठी है। पहले ही यूरोप के कई देश न केवल योग से अवगत हैं, बल्कि इन देशों में योग के हजारों संस्थान भी चल रहे हैं। अब बाकी बचे देशों में योग का झंडा फहराया जाएगा। इस नाते भारतीय योगियों का दायित्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि सरकारों के सहयोग से प्रत्येक खेल के साथ योग को जोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है। कहा कि सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा तो हरियाणा में खड़ा किया जा रहा मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा। बाद में देश का यह मॉडल विश्व के काम आएगा। तभी युवाओं में नशे की लत समाप्त होगी। योग की ओर युवाओं के मुड़ जाने पर चरित्रवान पीढ़ी तैयार हो जाएगी, जो  विश्व नागरिक बना सके। शिक्षा के क्षेत्र में भी नए प्रयोगों की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम के साथ योग पर चर्चा

drug addiction rehab by yoga

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को पुन: पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा भी थे। बाबा रामदेव से हरियाणा में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के संबंध में लंबी वार्ता की। बाबा रमदेव ने कहा कि हरियाणा सरकार के कदम बेहद सार्थक हैं।  

पिछले दिनों पतंजलि आए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया था। शनिवार को पतंजलि पहुंचे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर कईं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

हरियाणा में योग-आयुर्वेद को बढ़ावा देने, गांव व शहरों में व्यायामशालाएं तथा योगशालाएं स्थापित करने के लिए बाबा का मार्गदर्शन भी लिया गया। यह भी तय किया गया कि हरियाणा के लिए योग शिक्षकों का प्रशिक्षण, स्कूलों में कार्यरत पीटीआई एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पतंजलि योगपीठ लाकर जल्दी ही प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्य में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाबा रामदेव ने बताया कि हरियाणा सरकार के कदम बेहद सार्थक हैं। आने वाले दिनों में अन्य प्रांतों की सरकारें भी हरियाणा से प्रेरणा लेंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने योग, आयुर्वेद और संस्कृत पर आधारित विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए आचार्य बालकृष्ण से लंबी मंत्रणा की।

बाबा की योजनाएं सर्वत्र लागू की जाएं

drug addiction rehab by yoga

योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नई और पुरानी नीतियों की समीक्षा की गई। चूंकि बाबा रामदेव हरियाणा के हर गांव और हर शहर में योगशालाएं खोलना चाहते हैं, अत: मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस काम में अब और देर नहीं लगेगी। निश्चित रूप से हरियाणा सरकार का प्रत्येक विभाग बाबा के प्रकल्पों को हरी झंडी देने का काम करता रहेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पतंजलि योगपीठ भारतीय ऋषियों के ज्ञान की विरासत को सरल भाषा में जन-जन तक ले आई है। समय की मांग है कि बाबा की योजनाएं सर्वत्र लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद की विरासत के प्रति विश्व भर का जनमानस आकर्षित हुआ है।

भारत के आदर्शपरक अतीत को समझने में बाबा के योगदान से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार देश की विरासत को प्रदेश की जनता तक ले जाएगी और आम आदमी का जीवन उन्नत बनाएगी। आज का भारत बाबा के विधानों के आधार पर दुनिया का सिरमौर बन सकता है। योग और आयुर्वेद से जहां हरियाणा की जनता का स्वाथ्य सुधरेगा, वहीं प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed