फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drought in the heart of the capital, torrential rain in the outskirts

राजधानी के बीचोबीच सूखा, बाहरी इलाकों में झमाझम बारिश

Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drought in the heart of the capital, torrential rain in the outskirts
मानसून के भी अजब हाल हैं। रविवार को दिन में शहर के बीच बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जबकि बाहरी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को काफी राहत भी मिली। बारिश भले ही थोड़ी देर हुई, लेकिन बाहरी इलाकों के बाशिंदों को मानसून आने का आभास भी अभी से हो गया।
विज्ञापन

राज्य में मानसून भले ही 28 जून को दस्तक देने वाला है, लेकिन रविवार को राजधानी के बाहरी कुछ इलाकों में झमाझम बारिश से लोग खुश हो गए। इन जगहों पर जहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, वहीं बाकी अन्य इलाकों में सूखा छाया रहा। बारिश की एक बूंद भी देखने को नहीं मिली। मौसम के बदले मिजाज को देखकर शहरियों के साथ ही मौसम विज्ञानी भी बहुत अचंभित हैं। राजधानी से सटे इलाकों जाखन, मियांवाला, कुआंवाला, शमशेरगढ़, नकरौंदा, गुलरघाटी आदि क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जबकि शहर के बीच में एक बूंद भी नहीं गिरी। हालांकि, आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों ने भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के बजाय कुछ इलाकों में बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली। उधर, मौसम विज्ञानियों ने 24 घंटे में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून के आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। सिंह के मुताबिक, जहां तक मानसून के दस्तक देने का सवाल है, तो मानसून अगले 48 घंटे के भीतर राज्य में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed