{"_id":"5d34c7da8ebc3e6ce212a50d","slug":"dropped-power-pole-during-excavation-vikas-nagar-news-drn313727650","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
साहिया में अमलावा पुल के पास गिरे पोल की मरम्मत करते यूजेवीएनएल कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया बाजार क्षेत्र में रविवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब नदी किनारे पुल के पिलर निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बिजली का एक खंभा टूटकर दूसरे खंभे पर जा गिरा। इससे तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। तारें टूटकर जमीन पर गिर गईं। लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बिजली की तारों की चपेट में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आनन फानन में लोगों ने घटना की जानकारी यूपीसीएल के अधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग ने पावर सप्लाई बंद की। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी देर शाम तक खंभों को ठीक करने के काम में जुटे रहे। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। प्रत्यक्षदर्शी अजब सिंह तोमर, सरदार सिंह, प्रीतम सिंह, जवाहर सिंह, पूरण सिंह, विक्रम वर्मा ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अमलावा नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। रविवार को एलएनटी मशीन नदी के एक छोर पर पिलर निर्माण के लिए खुदाई कर रही थी कि तभी भूस्खलन हो गया। इससे नदी के ऊपरी साइड पर जमीन पर लगा एक बिजली खंभा टूट कर दूसरे खंभे पर जा गिरा। करंट चालू होने के कारण तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगी। यह देख खुदाई का काम देख रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। चिगारियां निकलती देख एलएनटी मशीन चालक ने भी मशीन को दूर खड़ा कर दिया। पावर सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यूपीसीएल के अवर अभियंता प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार तक बिजली के खंभों और तारों को हटा दिया जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।