फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dronangari echoed with Kanhaiya's cheers

कन्हैया के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी

Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dronangari echoed with Kanhaiya's cheers
जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में प्रेमनगर ‌स्थित सनातन धर्म मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा में शाम?
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर से निकाली गई शोभायात्रा में जय कन्हैया लाल की... जयकारों से द्रोणनगर भक्तीमय हो गई। यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, राधा के जीवन से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कन्हैया दरबार के डोले के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। डोले के साथ श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। नासिक के बैंड की धुन पर लोग जमकर नाचे। शाम को यात्रा वापस मंदिर पहुंची जहां में पूजा-अर्चना व महाआरती कर भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन, अवतार कृष्ण कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, राजीव पुंज, विनोद कुमार, मन्नु भाटिया, जगन्नाथ दुआ, सुभाष चावला, रिंकू भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed