फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   daroga promotion list

95 दारोगा को मिला दिवाली का तोहफा, बने इंस्पेक्टर, लिस्ट देखें...

Sun, 16 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
daroga promotion list
दरोगा - फोटो : demo pic

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने राज्य के 95 दारोगाओं को दिवाली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। पुलिस मुख्यालय ने शनिवार शाम प्रमोशन पाने वाले उप निरीक्षकों की सूची जारी कर दी। इसमें सिविल पुलिस के 82 और अभिसूचना के 13 दारोगा शामिल हैं। सिविल पुलिस में पदोन्नति पाने वाले दो दारोगाओं के लिफाफे अभी बंद रखे गए हैं। उधर, हाईकोर्ट के आदेश पर 48 पद को अभी रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठता के विवाद के चलते प्रदेश में तीन वर्ष से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन नहीं हो पाए थे। लेकिन शनिवार को प्रमोशन की सूची जारी होते ही दारोगाओं का थ्री स्टार लगाने का सपना साकार हो गया। पदोन्नति पाने वाले दारोगाओं ने साथियों और परिचितों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक एमए गणपति, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा, आईजी जीएस मार्तोलिया, आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन आदि की मौजूदगी में तीन दिन से इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही थी। बता दें कि प्रदेश भर में इंस्पेक्टरों का टोटा होने के कारण सिविल पुलिस के अलावा अभिसूचना, विजिलेंस और सीबीसीआईडी का कामकाज प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक पुलिस में इनका हुआ प्रमोशन
नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक ऋषि बल्लभ चमोली एसटीएफ, उमेद सिंह दानू नैनीताल, राजेंद्र सिंह हरिद्वार, तुषार बोरा एसटीएफ, नित्यानंद पंत नैनीताल, त्रिवेंद्र सिंह राणा टिहरी गढ़वाल, नागेंद्र प्रताप सिंह हरिद्वार, नवीन चंद नैनीताल, इंद्र सिंह राणा नैनीताल, महेश कुमार लखेड़ा हरिद्वार, साधना त्यागी एटीएस हरिद्वार, उमा शुक्ला देहरादून, शिशुपाल सिंह नेगी सुरक्षा शाखा, महेश जोशी हरिद्वार, प्रतिमा भट्ट बागेश्वर, संजय चौहान पीटीसी नरेंद्र नगर, विमल कुमार भट्ट पौड़ी गढ़वाल, नवीन चंद सेमवाल हरिद्वार, संजय कुमार पांडेय नैनीताल, ठाकुर सिंह अधिकारी अल्मोड़ा, भगवंत सिंह बिष्ट सीआईडी देहरादून, चंचल शर्मा सीआईडी हल्द्वानी, राजेश शाह देहरादून, प्रदीप चौहान देहरादून, रितेश शाह हरिद्वार, कुंवर सिंह बागेश्वर, रमेश चंद मखोलिया देहरादून, भावना कैं थोला हरिद्वार, यशपाल सिंह देहरादून, नरेश चौहान ऊधमसिंह नगर, प्रदीप सिंह हरिद्वार, सुंदराम शर्मा हरिद्वार, मदन सिंह बिष्ट देहरादून, रामेश्वर प्रसाद देहरादून, अजय लाल शाह पिथौरागढ़, जगदीश सिंह कुमाऊं डीआईजी कार्यालय, चंद्रभान सिंह अधिकारी हरिद्वार, दौलत राम वर्मा नैनीताल, चंद्रमोहन अल्मोड़ा, उमेश कुमार सुरक्षा सदन नई दिल्ली, भारत सिंह साइबर क्राइम, अबुल कलाम टिहरी, दिगपाल सिंह कोहली उत्तरकाशी, अमर चंद हरिद्वार, ऐश्वर्य कुमार पाल टिहरी गढ़वाल, महेश्वर प्रसाद पूर्वाल पौड़ी गढ़वाल, रामकुमार जुयाल रुद्रप्रयाग, होशियार सिंह दून, शंकर सिंह बिष्ट देहरादून, अमरजीत सिंह पौड़ी गढ़वाल, दरबान सिंह पंवार रुद्रप्रयाग, गोविंद सिंह कुंवर हरिद्वार, सुरेश चंद ऊधमसिंह नगर, राजेंद्र सिंह रावत टिहरी गढ़वाल, नंदा वल्लभ भट्ट पिथौरागढ़, प्रमोद कुमार उनियाल हरिद्वार, राजीव रौथाण चमोली, अरुण कुमार देहरादून, संजय कुमार देहरादून, प्रवीण सिंह पौड़ी गढ़वाल, सुधीर कुमार पीएचक्यू, प्रदीप पंत चमोली, प्रीतम सिंह पौड़ी गढ़वाल, सूर्यभूषण नेगी हरिद्वार, धलवेंद्र सिंह बाजवा हरिद्वार, श्रीमती जीतो कांबोज पीएचक्यू, चंदन सिंह रुद्रप्रयाग, जवाहर सिंह हरिद्वार, राधा रावत देहरादून, गिरीश चंद शर्मा हरिद्वार, विक्रम सिंह राठौर नैनीताल, योगेश चंद ऊधमसिंह नगर, कमल कुमार लुंटी देहरादून, मारुत शाह साइबर क्राइम दून, रवि कुमार टिहरी गढ़वाल, कैलाश चंद भट्ट देहरादून, राकेश कुमार हरिद्वार, विभा वर्मा सीएम सुरक्षा, अरुण कुमार वर्मा नैनीताल, जयपाल सिंह रुद्रप्रयाग, अरुण कुमार ऊधमसिंह नगर को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है।

अभिसूचना के इन उप निरीक्षकों को पदोन्नति

daroga promotion list
एमए गणपति - फोटो : AmarUjala

अभिसूचना के उप निरीक्षक नीरज यादव हरिद्वार, अनुराग रतूड़ी सुरक्षा मुख्यमंत्री, संतोष हल्द्वानी, मनोज मनराल मंडल अधिकारी कार्यालय देहरादून, नानक चंद सुरक्षा मुख्यमंत्री, रविंद्र प्रसाद देहरादून, कमल कुमार पाठक पिथौरागढ़, सुंदर सिंह गनघरिया ऊधमसिंह नगर, ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा हल्द्वानी, रामप्रसाद चंपावत, राकेश कुमार देहरादून, निधि नैय्यर चंपावत, संजय कुमार हरिद्वार पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बन गए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने दारोगाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। फिलहाल वह तैनाती जनपदों में ही काम करते रहेंगे। विभागीय रिक्तियों के हिसाब से स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
- एमए गणपति, पुलिस महानिदेशक

देहरादून जिले में ये बने इंस्पेक्टर
राजधानी में राजपुर एसओ राजेश शाह, एसओ प्रेमनगर शंकर सिंह बिष्ट, कोतवाली के एसएसआई कैलाश चंद भट्ट, एसएसपी के पीआरओ यशपाल सिंह, विकासनगर कोतवाली के एसएसआई कमल कुमार लुंटी, पटेलनगर कोतवाली के एसएसआई अरुण कुमार सैनी, डोईवाला के एसएसआई प्रदीप चौहान, मसूरी के एसएसआई होशियार सिंह आदि को पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed