{"_id":"59a6c2044f1c1b53738b475f","slug":"driver-safe-after-accident-of-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी जीप, बाल-बाल बचाई जान, कैसे जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी जीप, बाल-बाल बचाई जान, कैसे जानिए...
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
जान हथेली पर रखकर इस तरह से गुजरते हैं वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किस्मत से अंदर बैठा शख्स बाल-बाल बच गया। कैसे जानिए...
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजय शर्मा (30) पुत्र रूपराम शर्मा निवासी ग्राम डुमेट थाना विकासनगर किसी काम से हथियारी गांव गया हुआ था। बीते मंगलवार की रात को वह जीप (यूके-07 बीपी-3715) से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बाड़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर हथियारी गांव से आगे कुछ दूरी पर जीप अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सुबह लोगों ने खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने डाकपत्थर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने खाई में सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में पता चला कि वाहन में सवार युवक सुरक्षित है और वह रात में ही अपने घर चला गया था।