फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   driver bringing lakh of goods without tickets by changing roadways bus number plate

देहरादूनः बस की नंबर प्लेट बदलकर लाखों का सामान बिना टिकट ला रहा था ड्राइवर, ऐसे खुली पोल

Mon, 30 Sep 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Sep 2019 10:15 AM IST
सार

  • दिल्ली से ऋषिकेश पहुंची थी बस, शिकायत पर टीम ने की जांच 

विज्ञापन
driver bringing lakh of goods without tickets by changing roadways bus number plate
प्रतीकात्मक

विस्तार

परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो के एक चालक की बड़ी करतूत सामने आई है। चालक बस की नंबर प्लेट बदलकर लाखों रुपये का सामान बिना टिकट काटे दिल्ली से ऋषिकेश लेकर पहुंचा। शिकायत पर विभागीय टीम ने जांच की तो चालक-परिचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर मुख्यालय ने चालक को निलंबित कर दिया है। साथ ही परिचालक की भूमिका की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


27 सितंबर को ऋषिकेश डिपो की एक बस (संख्या यूके 07-3082) नई दिल्ली से ऋषिकेश आ रही थी। चालक विनोद शर्मा ने एक कारोबारी से साठगांठ कर लाखों रुपये का सामान बस में लोड करवा लिया। नियम के मुताबिक इसके एवज में किराया लिया जाना चाहिए था। लेकिन, किराया नहीं लिया गया। शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने टीम गठित की। देर रात जैसे ही बस ऋषिकेश डिपो पहुंची तो टीम ने जांच शुरू की। बस में काफी सामान भरा पड़ा था। टीम में शामिल अधिकारियों ने सामान का टिकट दिखाने को कहा तो चालक-परिचालक ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन

सरकारी बसों में गैरकानूनी तरीके से ढोया जा रहा सामान

कागजी कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि बस का नंबर बदला हुआ है। दिल्ली से यूके 07-3082 नंबर की बस चली थी। लेकिन, मौके पर टीम के सामने यूके 07-3182 नंबर की बस खड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने नंबर प्लेट बदल डाली थी। टीम ने रात को ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। रविवार को महाप्रबध्ंाक दीपक जैन ने संबंधित चालक विनोद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि परिचालक की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि उसकी भूमिका संलिप्त पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन निगम की बसों में चालक-परिचालक सांठगांठ कर प्रतिदिन लाखों रुपये का सामान ढो रहे हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे कई मामलों में चालक-परिचालकों पर कार्र्रवाई की जा चुकी है। लेकिन प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed