फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water supply resumed in Kunja after 47 hours

Dehradun News: ग्राम कुंजा में 47 घंटे बाद सुचारू हुई पेयजल आपूर्ति

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply resumed in Kunja after 47 hours
ग्राम पंचायत कुंजा में 47 घंटे के बाद पेयजल की आपूर्ति बहाल हो पाई। पेयजल आपूर्ति सामान्य होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उधर जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल लाइन चोक होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुंजा में रविवार की सुबह आठ बजे के बाद से पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। लाइन में पानी नहीं आने के चलते ग्रामीण भारी संकट में आ गए थे। सोमवार को ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। इसके अलावा दूर-दराज स्थानों पर लगे सबमर्सिबल से ग्रामीण अपनी जरूरत का पानी ढोकर लाते रहे। मंगलवार की सुबह भी ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम, इकराम, गुलफाम ने बताया कि तीसरे दिन भी पानी न आने से दैनिक आवश्यकताओं से लेकर पशुओं के लिए भी पानी का इंतजाम करना भारी हो गया। उन्होंने बताया शाम पांच बजे पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली। जल संस्थान के सहायक अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि ओवर हैड टैंक के पास पेयजल लाइन चोक हो गई थी। उसे ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed