फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water supply remained closed for three days for cleaning of overhead tank

Dehradun News: ओवरहेड टैंक की सफाई के लिए तीन दिन बंद रही पेयजल आपूर्ति

Wed, 17 Jul 2024 05:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply remained closed for three days for cleaning of overhead tank
I
विज्ञापन

IIआपूर्ति बंद करने से पहले नहीं दी गई लोगों को सूचना, पानी के लिए परेशान रहे लोग
I
I
I
Iपेयजल निगम को पानी के ओवरहेड टैंक की सफाई करवाने की सुध अब आई। मेंहूवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तहत आरकेडिया ग्रांट गोरखपुर चौक बनियावाला के ओवरहेड टैंक की सफाई करवाने के लिए तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति बंद रखी गई। सफाई के बाद आपूर्ति बहाल हो गई।

I
I
I
Iस्थानीय निवासी पूनम पाल ने बताया, तीन दिन तक पानी नहीं आया। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पेयजल निगम के अधिकारियों से बात की तो बताया गया कि ओवरहेड टैंक की सफाई हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ओवरहेड टैंक की सफाई के लिए आपूर्ति बंद करने से पहले कोई सूचना नहीं दी गई। तीन दिन तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि ओवरहेड टैंकों की सफाई साल में दो बार की जानी चाहिए। एक बार गर्मी शुरू होने से पहले और दूसरी बार सर्दी शुरू होने से पहले। आरोप लगाया कि कई ओवरहेड टैंक ऐसे हैं जहां पर सफाई ही नहीं की गई है और सिर्फ तारीख बदल दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed