{"_id":"5ad569d04f1c1b64098b4ebe","slug":"drinking-water-shortage-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पर हाहाकार: गंभीर संकट के मुहाने पर 212 बस्तियां, जल स्रोतों के सूखने से बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पर हाहाकार: गंभीर संकट के मुहाने पर 212 बस्तियां, जल स्रोतों के सूखने से बढ़ी दिक्कत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
जल स्रोतों के सूखने से पेयजल संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल स्रोतों के सूखने की वजह से उत्तराखंड में गंभीर पेयजल संकट की स्थिति लगातार बन रही है। ऐसी बस्तियां भी जल स्रोतों के सूखने से पेयजल संकट की चपेट में आ रही हैं, जहां अमूमन पानी की कोई दिक्कत नहीं रही है।
विज्ञापन
इस साल सिर्फ चार महीने में ही 212 बस्तियां ऐसी चिह्नित कर ली गई हैं, जो जल स्रोतों के सूखने से पेयजल संकट की जद में आ गई हैं। सरकारी भाषा में ऐसी बस्तियों को स्लिप्ड बैक बस्तियां कहा जा रहा है। जल स्रोतों के सूखने के तेजी से बढ़ते संकट के बाद सरकार अब ऐसी दूरगामी कार्ययोजना बनाने में जुटी है, जिससे स्थिति को संभाला जा सके। तात्कालिक राहत के बहुत ठोस उपाय सरकार के पास फिलहाल तो नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार की ये भी दिक्कत है कि उसके पास उत्तराखंड के जल स्रोतों का भरोसेमंद डाटा उपलब्ध नहीं है। पहली बार सरकार ने 500 जल स्रोतों की जियो टैगिंग कराई है, उसी में बेहद खराब स्थिति सामने आई है। सरकार चरणबद्ध तरीके से 5000 जल स्रोतों की जियो टैगिंग कराने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में साफ है कि उसकी पहली प्राथमिकता जल स्रोतों का भरोसेमंद डाटा तैयार करना है। उपचार की बात उसके बाद शुरू होगी। हालांकि, सरकार का दावा है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य उपायों के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
स्लिप्ड बैक बस्तियां : साल दर साल एक नजर
मंडल कुल बस्तियां 2013-14 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18
वर्तमान तक
गढ़वाल 20558 1924 221 3113 803 84
कुमाऊं 18651 2210 49 1513 617 128
योग 39209 4134 270 4626 1420 212
जल स्रोतों के सूखने का निश्चित तौर पर पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ता है। यह बहुत बड़ा विषय है, क्योंकि जल स्रोतों की संख्या बहुत ज्यादा है। अभी तक इनका विश्वसनीय डाटा ही उपलब्ध नहीं है। हम डाटा भी तैयार कर रहे हैं। साथ ही साथ सीमित संसाधनों के बावजूद स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
- प्रकाश पंत, पेयजल मंत्री, उत्तराखंड
यह है जल स्रोतों पर संकट की तस्वीर
सूखने की कगार पर नदी
- फोटो : अमर उजाला
जिले - 50 से 75 फीसदी कमी - 75 से 90 फीसदी कमी - 90 फीसदी से ज्यादा कमी - कुल
देहरादून 6 4 2 12
पौड़ी 26 120 39 185
चमोली 15 9 -- 24
रुद्रप्रयाग 12 -- 3 15
उत्तरकाशी 10 2 1 13
टिहरी 22 47 20 89
अल्मोड़ा 11 25 10 46
चंपावत 7 35 12 54
बागेश्वर 3 3 -- 6
नैनीताल 18 7 -- 25
पिथौरागढ़ 9 16 6 31
पानी की ये कहानी
139 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 50 से 75 फीसदी तक कम
268 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 75 से 90 फीसदी तक कम
93 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 90 फीसदी से ज्यादा है कम
500 जल स्रोतों का डिस्चार्ज पूरे प्रदेश में हुआ है प्रभावित
देहरादून 6 4 2 12
पौड़ी 26 120 39 185
चमोली 15 9 -- 24
रुद्रप्रयाग 12 -- 3 15
उत्तरकाशी 10 2 1 13
टिहरी 22 47 20 89
अल्मोड़ा 11 25 10 46
चंपावत 7 35 12 54
बागेश्वर 3 3 -- 6
नैनीताल 18 7 -- 25
पिथौरागढ़ 9 16 6 31
पानी की ये कहानी
139 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 50 से 75 फीसदी तक कम
268 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 75 से 90 फीसदी तक कम
93 जल स्रोतों का डिस्चार्ज 90 फीसदी से ज्यादा है कम
500 जल स्रोतों का डिस्चार्ज पूरे प्रदेश में हुआ है प्रभावित