{"_id":"5bd2e092bdec2269ae773292","slug":"drinking-water-facility-not-available-in-residential-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: आवासीय विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: आवासीय विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं छात्राएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Save Water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जिसका खामियाजा यहां पढ़ रही छात्राओं और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि पानी की मोटर जलने से विद्यालय में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जबकि मुख्य पेयजल लाइन में तो लंबे समय से पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से विद्यालय में भोजन आदि दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के भजन सिंह, बिरेंद्र पंवार, चंदन पंवार, वीरपाल रावत आदि लोगों ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जूनियर कक्षाओं की 50 छात्राओं के रहने व खाने की व्यवस्था है। लेकिन विद्यालय में माध्यमिक कक्षाओं समेत कुल 90 छात्राएं निवास कर रही हैं। ऐसे में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ने से सभी छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जबकि भोजन आदि दैनिक कार्यों के लिए भोजन माताओं को आसपास के गांवों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जहां कई बार असामाजिक तत्व उनके साथ अभद्रता करते हैं। लेकिन इस संबंध में एसडीएम व विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे सभी अभिभावकों के मन में रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अभिभावकों को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। उधर एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही छात्रावास में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का भरोसा दिलाया।