फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water corporation will give bill information through SMS

Dehradun News: एसएमएस से बिल की जानकारी देगा पेयजल निगम

Wed, 07 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water corporation will give bill information through SMS
बिल न मिलने के कारण अब पेयजल निगम के उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के तहत पेयजल निगम उपभोक्ताओं को बिल भेजने से पहले एसएमएस के जरिए बिल की जानकारी देगा। अगर बिल न भी मिले तो उपभोक्ता अपना बिल समय से जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेयजल निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने मोबाइल नंबर अपडेट करा लें।
विज्ञापन

मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के तहत उपभोक्ताओं को पानी के बिल समय से नहीं मिल पा रहे थे। उपभोक्ताओं को बिल ढूंढने के लिए पेयजल निगम के चक्कर काटने पड़ रहे थे। कई बार तो पेयजल निगम के दफ्तर में भी बिल नहीं मिल रहे थे। इससे कई उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में देरी हो जा रही थी। अब पेयजल उपभोक्ताओं को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुछ इलाकों में पेयजल निगम ने एसएमएस शुरुआत भी कर दी है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में एसएमएस से बिल की जानकारी देने को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। इसके लिए निगम सर्वे कर उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट कर रहा है। जिस उपभोक्ता का नंबर अपडेट नहीं है, वह भी खुद भी निगम दफ्तर आकर अपना नंबर अपटेड कर लें।
विज्ञापन

कई बार उपभोक्ताओं को बिल समय से नहीं मिल पाते। इस समस्या को देखते हुए निगम की ओर से एसएमएस के जरिए बिल की जानकारी भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सर्वे कर सभी उपभोक्ताओं के नंबर अपटेड किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से भी अपील है कि वह अपने नंबर अपडेट करा लें। जिससे कि उन्हें समय से बिल की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद हसन, ईई पेयजल निगम विश्व बैंक परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed